Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeराज्यराष्ट्रपति भवन में मनाया जाएगा ‘राजाजी’ उत्सव

राष्ट्रपति भवन में मनाया जाएगा ‘राजाजी’ उत्सव

राष्ट्रपति भवन में आज राजाजी उत्सव मनाया जाएगा। अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह स्थापित की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सी. राजगोपालाचारी को उन नेताओं में से एक बताया जिन्होंने सत्ता को पद नहीं बल्कि सेवा का रूप माना। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के बाद भी ब्रिटिश प्रशासकों की प्रतिमाओं को राष्ट्रपति भवन में रहने दिया गया, जबकि भारत के महानतम सपूतों को स्थान नहीं दिया गया। राजाजी उत्सव के दौरान कल से 1 मार्च तक सी. राजगोपालाचारी पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular