Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeराज्यवरिष्ठ कांग्रेसी नेता मार्गरेट अल्वा ने की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के...

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मार्गरेट अल्वा ने की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आलोचना

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा ने दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुश्री अल्वा ने कहा कि ऐसे अवसरों पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना बनाए रखनी चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन की भाजपा ने भी आलोचना की और इसे अनुचित बताते हुए कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन को बाधित करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की छवि धूमिल हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर पार्टी की निंदा की और कहा कि इस प्रदर्शन से पता चलता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular