Friday, February 20, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी व अनुसंधान सहयोग मजबूत करने और...

भारत और स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी व अनुसंधान सहयोग मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता ढांचे के तहत संलग्नता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास में सहयोग को मजबूत करने तथा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता ढांचे के अंतर्गत संलग्‍नता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। नई दिल्ली में स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश के साथ बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निवेशक अनुकूल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश-एफडीए पारिस्थितिकी तंत्र के बल पर भारत के प्रमुख वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में उभरने पर जोर दिया। श्री गोयल ने कहा कि भारत के युवा और स्वीडन की नवाचार क्षमता उन्हें सतत विकास के लिए साझेदार बनाती है। उन्‍होंने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता, प्रौद्योगिकी और हरित ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग करने के महत्वपूर्ण अवसर पर चर्चा की। इससे भारत-फिनलैंड व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular