फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस और भारत राफेल विमानों पर सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। कल नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने 114 राफेल जेट विमानों का ऑर्डर देने और उनके सह-उत्पादन में रुचि दिखाई है। श्री मैक्रों ने कहा कि इस नए ऑर्डर में ‘मेक इन इंडिया’ मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि भारत और फ्रांस एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझा करते हैं जो दोनों देशों के लिए अद्वितीय है।
सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत यात्रा का वीडियो साझा करते हुए कहा, “धन्यवाद भारत।” इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उनकी यह यात्रा एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसने भारत-फ्रांस संबंधों को एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया है। इस यात्रा ने बहुआयामी संबंधों को भी बढ़ावा दिया है, जिससे होराइजन 2047 लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें एआई, समावेशी विकास और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में 20 से अधिक परिणाम शामिल हैं।




