निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर से संबंधित तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से प्रारंभिक कार्य पूरा करने को कहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण का यह चरण इस वर्ष अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। ये राज्य हैं: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड। आयोग ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का काम चल रहा है।




