Saturday, February 21, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की...

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष -आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। श्रीलंका के आर्थिक सुधार और आईएमएफ समर्थित सुधार कार्यक्रम के अगले चरण की समीक्षा की। सुश्री जॉर्जीवा ने हाल ही में चक्रवात से हुए नुकसान के बाद एकजुटता व्यक्त की और कहा कि आईएमएफ द्वारा दिए गए 20 करोड़ अमरीकी डॉलर से अधिक के आपातकालीन वित्तपोषण ने आर्थिक सुधार प्रयासों में सहायता प्रदान की है। वार्ता में आर्थिक स्थिरता बनाए रखने, शासन को मजबूत करने और विकास दर को लगभग सात आठ प्रतिशत तक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्रीलंका आईएमएफ के शासन संबंधी नैदानिक ​​मूल्यांकन से गुजरने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।

कृषि उत्पादकता, ग्रामीण आजीविका और निजी क्षेत्र के निवेश को प्राथमिकता के रूप में उजागर किया गया, जो दक्षिण एशिया में आम चुनौतियों को दर्शाता है।

विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक जैसे विकास भागीदारों के साथ सहयोग पर भी चर्चा हुई, जो आर्थिक और आपदा जोखिमों के लिए समन्वित प्रतिक्रियाओं के लिए क्षेत्र के प्रयासों पर बल देता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular