भोपाल : सोमवार, फरवरी 16, 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा के बजट सत्र,2026 हेतु आज 16 फरवरी को विधान सभा में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल पधारे, विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर,माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात् माननीय राज्यपाल महोदय ने सदन में अभिभाषण का वाचन किया ।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न
विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में आज विधान सभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई,जिसमें बजट सत्र,2026 के कामकाज के संबंध में विचार विमर्श हुआ।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायकगण श्री अजय बिश्नोई,श्री हरिशंकर खटीक,श्री राजेन्द्र भारती उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत सत्यदेव कटारे सहित प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
बजट सत्र के प्रथम दिवस पर आज माननीय विधान सभा अध्यक्ष जी के कक्ष में माननीय अध्यक्ष जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री/उप मुख्यमंत्री/संसदीय कार्य मंत्री/तथा मंत्रीमंडल के सदस्यों ने भेंट की ।




