Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सAI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल,...

AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ

AI Impact Summit 7 Chakras

AI Impact Summit 2026 में 7 चक्रों पर फोकस रहेगा। इसमें एआई कौशल, सामाजिक समावेश, एआई सुरक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, टिकाऊ कंप्यूटिंग, एआई एक्सेस का लोकतंत्रीकरण, और आर्थिक विकास शामिल होगा। AI को लेकर इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी। साथ ही दुनिया देखेगी कि AI के क्षेत्र में भारत की ताकत कहां तक पहुंच चुकी है, और आने वाले भविष्य में भारत AI के क्षेत्र में कौन से कदम उठाने जा रहा है।

 

India AI Impact Summit Guests

AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर से AI और टेक से जुड़ी महान हस्तियां शामिल होने जा रही हैं-

 

  • Google के सीईओ सुंदर पिचई,
  • OpenAI के सैम एल्टमैन,
  • Microsoft प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ
  • TATA Group के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन
  • Nvidia प्रेसिडेंट जेनसेन हुआंग
  • Anthropic सीईओ डारियो अमोदेई
  • Meta के चीफ AI ऑफिसर एलेक्जेंडर वांग
  • Qualcomm प्रेसिडेंट क्रिस्टियानो अमोन
  • Palo Alto Networks के निकेश अरोड़ा
  • Adobe सीईओ शांतनु नारायण
  • Airtel फाउंडर सुनील भारती मित्तल
  • TCS के सीईओ के. कृतिवासन
  • Infosys के को फाउंडर नंदन नीलेकणि

ये सभी हस्तियां इस इवेंट में शामिल होने जा रही हैं। AI Impact समिट 70 हजार स्क्येअर मीटर में फैला है। इवेंट में 300 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होने की उम्मीद है। 30 से ज्यादा देश इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। इवेंट से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप यहां लिंक पर देख सकते हैं।भारत पर क्यों है दुनिया की नजर
AI के क्षेत्र में दुनियाभर की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। वजह है इसके यूजर्स की क्षमता। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया के सारे डेटा 20 प्रतिशत जेनरेट करता है। भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा AI वर्कफोर्स है। यहां पर 70 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। Google और OpenAI जैसी कंपनियां पहले से ही अपनी भागीदारी भारत सरकार के साथ शुरू कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular