Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeग्वालियरबोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा अलर्ट, पेपर लीक के नाम पर साइबर...

बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा अलर्ट, पेपर लीक के नाम पर साइबर ठगी का जाल

मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में ठग के सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के जरिए छात्र छात्राओं के साथ साथ अभिभावकों को निशाना बना कर ठग रहे हैं।

10वीं-12वीं पेपर के नाम पर ठग APK फाइल भेजकर पेपर लीक होने का झांसा दे रहे हैं। इस जाल में छात्र छात्राएं ही नहीं बल्कि अभिभावक, शिक्षक और स्कूल स्टाफ भी आ सकते हैं। कई लोगों के मोबाइल पर यह फाइल पहुंच चुकी है। साइबर ठग पेपर देने के नाम पर पैसे मांग सकते हैं या फिर APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खातों तक पहुंच सकते हैं। जिससे वह बैंक खातों से पैसे उड़ा सकते है। खतरे को देखते हुए ग्वालियर साइबर क्राइम ब्रांच और शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मीडिया, वाट्सऐप, टेलीग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भेजे जा रहे कथित प्रश्नपत्रों पर भरोसा न करें।

टेलीग्राम पर ‘MP Board Exam Support’ और 10-12वीं पेपर’ जैसे नामों से कई ग्रुप चल रहे हैं। इन ग्रुपों में सभी विषयों के कथित प्रश्नपत्र वायरल किए जा रहे हैं। पेपर डाउनलोड करने के लिए पहले ग्रुप ज्वाइन करने को कहा जा रहा है।

पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम पर चल रहे यह सभी ग्रुप फर्जी हैं। इनसे किसी भी तरह का प्रश्नपत्र डाउनलोड न करें और न ही इनके झांसे में आएं। यह साइबर ठगों की चाल हो सकती है। वही संदिग्ध पेपर या मैसेज मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर शिकायत कर सकते है और ठगे जाने से बच सकते है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular