Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeनर्मदापुरमयुवाओं को खेलों से जोड़कर देश को गौरवान्वित करने की पहल है...

युवाओं को खेलों से जोड़कर देश को गौरवान्वित करने की पहल है सांसद खेल महोत्सव: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके

खेल युवाओं को सही दिशा देता है: विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल

बैतूल : रविवार, दिसम्बर 21, 2025,

वन विद्यालय कालापाठा में रविवार को सांसद खेल महोत्सव संसदीय क्षेत्र स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, जिला योजना सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर किया। मुख्य अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा और स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर सांसद खेल महोत्सव के समापन के खेलो की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। सांसद खेल महोत्सव के तहत कबड्डी,   खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी सहित अन्य 18 प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के बीच आयोजित हुई।

सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि देश के युवा खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहराएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित करें।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने कहा कि इसी सोच के तहत खेल मंत्रालय के माध्यम से देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन और जनसहयोग से सांसदों के आतिथ्य में आयोजित हो रहे ये सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में सामाजिक समरसता, राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना विकसित होती है।

सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि खेल समाज को सही दिशा में ले जाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में निरंतर खेल गतिविधियां होंगी तो खिलाड़ी तन और मन दोनों से स्वस्थ रहेंगे। विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि देश और समाज को आगे बढ़ाना है तो बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रेरित करना होगा। हर बच्चे को शिक्षा के साथ कम से कम एक खेल अवश्य अपनाना चाहिए। आज देश को अपने खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं, इसलिए विशेष रूप से जनजातीय अंचलों में खेलों को बढ़ावा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रदेशभर में एक लाख से अधिक खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जिसमें सर्वाधिक पंजीयन बैतूल जिले से होना जिले के लिए गर्व की बात है।

विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके के सहयोग से हमारा संकल्प है कि आने वाले दो वर्षों में जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेलों के अनुरूप आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अंतर्गत हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक मैदान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बैतूल के खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, यह जीवन में संघर्ष करना भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें हार से डरने के बजाय उससे सीख लेने का साहस देता है। विधायक डॉ. पंडाग्रे ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान और जिला योजना सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

ध्यान केवल साधना नहींयह खेल और जीवन का अहम हिस्सा

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने कहा कि ध्यान दिवस के दिन बैतूल में खेल महोत्सव का आज समापन किया जा रहा है, जो जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि ध्यान केवल साधना नहीं, यह खेल और जीवन का अहम हिस्सा है। श्री नागर ने कहा कि यदि हम प्रतिदिन किसी भी कार्य की शुरुआत ध्यान से करें, तो हर काम पूरे मनोयोग और एकाग्रता के साथ होगा। श्री नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बैतूल में 21 दिसंबर को वन विद्यालय खेल परिसर , कन्या क्रीडा, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, उत्कृष्ट विद्यालय, नगर पालिका तरण ताल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, नगर पालिका ऑडिटोरियम में संसदीय खेल  महोत्सव के तहत 18 खेलों का आयोजन हुआ। बैतूल, हरदा, हरसूद संसदीय क्षेत्र से जिला बैतूल की पांच विधानसभा, जिला हरदा की दो विधानसभा के 2 हजार प्रतिभावान खिलाड़ियों जिसमें 1068 पुरुष एवं 932 महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का परिचय दिया।

25 दिसंबर को होगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़ेगे लाइव

संसदीय क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायत में 88 क्लस्टर (72 बैतूल एवं 16 हरदा हरसूद ), 13 विकासखंडो (10 बैतूल एवं 3 हरदा हरसूद ) चिन्हित किया जाकर इस वृहद खेल महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें क्लस्टर स्तरीय विकासखंड विधानसभा स्तरीय एवं संसदीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 6 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2025 तक किया। सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधिवत समापन तथा विनिंग सेरेमनी 25 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस संसद खेल महोत्सव 2025 में जिला बैतूल के समस्त विकासखंडो एवं जिला हरदा की विधानसभा हरदा, हरसूद एवं टिमरनी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि इनाम स्वरूप एवं मेडल ट्रॉफी खेल किट टी-शर्ट से पुरस्कृत किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular