Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homeनर्मदापुरमसंयुक्त संचालक डॉ.वर्मा ने की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा

संयुक्त संचालक डॉ.वर्मा ने की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा

बैतूल : शनिवार, दिसम्बर 20, 2025,

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम संभाग डॉ.मनीष वर्मा ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल सभा कक्ष में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। संयुक्त संचालक डॉ वर्मा ने सभी विकासखंडों के प्राचार्य से अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर समीक्षा करते हुए वार्षिक परीक्षा में बेहतर तैयारी के साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से वन-टू-वन चर्चा करते हुए बेहतर कार्य योजना अपनाते हुए कमजोर विषयों पर फोकस बनाकर बच्चों की तैयारी करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि 5वीं एवं 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी गुणवत्ता के साथ तैयारी सुनिश्चित कर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुशवाह, सहायक आयुक्त श्री विवेक पांडे, सहायक संचालक श्री भूपेंद्र नरवडे, योजना अधिकारी श्री सुबोध शर्मा, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular