छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में 21 से 26 दिसंबर तक लगेगा आदि बाजार
बैतूल : शनिवार, दिसम्बर 20, 2025,
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके के मुख्य आतिथ्य में 21 दिसंबर को छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में दोपहर 1 बजे आदि बाजार का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के ट्राईफेड द्वारा 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक आदि बाजार का आयोजन होगा। आदि बाजार में प्रदेश की प्रचलित महेश्वर और चंदेरी साड़ियों से लेकर बांस कला, सजावटी पौधों की दुकान, वूलन क्लॉथ्स, हैंडलूम, फारेस्ट प्रोडक्ट्स, विभिन्न शिल्प और बैतूल जिले की पहचान बन चुके भरेवा शिल्प के हैंडीक्राफ्ट यहां लोगों को देखने और खरीदने को मिलेंगे। इसके साथ ही फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मिलेट से बने पारंपरिक और नवीन उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं ट्रायफेड के 25 स्टॉल, NEHHCD के 3 स्टॉल और जिला प्रशासन के 22 स्टॉल लगाए जाएंगे। आदि बाजार में छोटे-छोटे झूले और फन एक्टिविटीज भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ट्राइबल के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला पंचायत, नगर पालिका बैतूल एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारीयों द्वारा आदि बाजार की तैयारियां कर ली गई है।




