भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 16, 2025,
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अम्बाडे ने मंगलवार 16 दिसम्बर को सेंट्रल इण्डियन लैण्डस्केप की लेसर नोन स्पीशीज विषय पर आयोजित होने वाली चौथी दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया।
सेंट्रल इण्डियन लैण्डस्केप की लेसर नोन स्पीशीज की तीसरी संगोष्ठी जनवरी माह में आयोजित की गयी थी। इस बार इसे और अधिक विस्तार देने एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संगोष्ठी में सेंट्रल इण्डियन लैण्डस्केप की विस्तृत चर्चा होगी। मध्यप्रदेश के साथ ही इस आयोजन में 8 और राज्यों को शामिल किया गया है, जिससे और अधिक लेसर नोन स्पीशीज पर शोध और संरक्षण किया जा सके। कॉन्फ्रेंस का शीर्षक अब “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन लेसर नोन स्पीशीज ऑफ सेंट्रल इण्डियन लैण्डस्केप” है। यह सेंट्रल इण्डिया के संरक्षण समुदाय को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




