Saturday, February 28, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपिछले दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुईं :...

पिछले दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुईं : मंत्री श्री चौहान

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उमरिया में हुई प्रेसवार्ता

अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने पिछले दो वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मप्र के विभिन्न जिलों में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित कर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया। प्रदेश में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। गरीब कल्याण के लिए गरीब कल्याण मिशन प्रारंभ किया गया। अधोसंरचना विकास के तहत प्रदेश के नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8565 ग्राम सड़कों से जुड़ गये है। मंत्री श्री चौहान उमरिया के जिला पंचायत सभागार में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवर्ता को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री चौहान ने ऊर्जासिंचाई एवं पेयजलआधुनिक नगरीय विकासबदली ग्रामीण विकास की दिशाखुशहाली की ओर अन्नदातागौ संरक्षणसशक्त होती महिलाएंशिक्षास्वास्थ्यसुशासन तथा सांस्कृतिक अभ्युदय के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मंत्री श्री चौहान ने बताया कि उमरिया जिले में विगत दो वर्षा में लाड़ली बहना योजना के तहत दो लाख से अधिक महिलाओ को लाभांवित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस में 15931 हितग्राहियों को लाभ दिया गया है जिसमें से 9020 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व्दारा 112 एकल नल जल योजनाएं पूरी कर ली गई है। 13827 घरो में घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए गए। पीव्हीटीजी योजना में 98 बसाहटों मे कार्य पूर्ण किया जाकर पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। इसी तरह सहकारितास्कूल शिक्षाखाद्यस्वास्थ्यराजस्वप्रधानमंत्री उज्जवला योजनाउद्योग तथा जल संसाधन विभाग मे विगत दो वर्षा मे हुई उपलब्धि की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular