Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homeबैतूलबैतूल जिले को विकास का मॉडल बनाने में सलाहकार समिति सक्रिय भूमिका...

बैतूल जिले को विकास का मॉडल बनाने में सलाहकार समिति सक्रिय भूमिका निभाएं : प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

बैतूल : शनिवार, दिसम्बर 13, 2025,

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपाध्यक्ष  जिला सलाहकार समिति श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिला विकास सलाहकार समिति जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाएं। जिससे जिला विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाए। जिले के परंपरागत कौशल को भी जैसे जिले की समृद्ध भरेवा कला को चिन्हित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल” के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृद्धि का रोडमैप भी तैयार करें।

जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिया जाएं, जिसका क्रियान्वयन जनहित में हो सकें। साथ ही जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को योजना के रूप में मूर्त रूप दिया जा सकें।   प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि समिति जिले में रोजगार सृजन एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के साथ उद्योग , व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना पर आवश्यक सुझाव दिया जाएं।

बैठक में विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और सेवा के विगत 2 वर्षों में राज्य सरकार और जिले की उपलब्धियों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

समिति सदस्यों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

बैठक में समिति सदस्यों द्वारा जिले बाल मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में और अधिक कमी लाने के उद्देश्य से जिले में एनीमिया रक्षण गतिविधियों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाने के सुझाव दिए गए। जिले में मक्का उत्पादन के बढ़ते रकबे को देखते हुए किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गईं। बैतूल के नएगांव रोंढा में बनाएं गए बैराज को पूरे जिले में मॉडल के रूप में अपनाया जाए। जो वाटर रिचार्जिंग और पेयजल आपूर्ति में उपयोगी बने। समिति द्वारा सुझाव दिया गया कि किसानों को सिंचाई, सोलर उपकरण इत्यादि की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को खाते में अंतरित की जाएं। किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले इत्यादि महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

समिति सदस्यों द्वारा की गई प्रशंसा

बैठक में समिति सदस्यों द्वारा जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन, जल संचय जन भागीदारी अभियान और ई ऑफिस प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। बैठक में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, श्री सुधाकर पवार, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सहित सभी जनपद अध्यक्ष सहित सभी समिति सदस्य पंडित कांत दीक्षित, श्री ओमकार टिटारे, श्री पीजे शर्मा, श्री अनिल सिंह कुशवाह, श्री अशोक सिंह गौतम, श्री नरेन्द्र शुक्ला, श्री घनश्याम धाकड़, श्री सुधाकर कोसे, श्री संतोष चौहान, श्री चिरोंजी पटेल, डॉ.अशोक बारंगा, डॉ जीए बारस्कर, डॉ. विजय कुमार शर्मा, श्री अरुण जयसिहपुरे, श्री जयदीप सिंह रूनवाल, श्री संजय तिवारी, श्री सुधाकर पंवार, श्री दीपक कपूर, श्री मंजीत सिंह साहनी, श्री नंदन साहू उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular