प्रभारी मंत्री श्री पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन
बैतूल : शनिवार, दिसम्बर 13, 2025,
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मध्यप्रदेश सरकार के विकास और सेवा के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित केंद्रीत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जिले में हुए औद्योगिक विकास, आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन, जल संचय में जनभागीदारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, राजस्व, रेशम, मत्स्य, जल जीवन मिशन, वन, सुशासन, ई-ऑफिस सहित विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को आकर्षक और सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे सहित बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।




