Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसेवा पखवाडा अभियान का शुभांरभ

सेवा पखवाडा अभियान का शुभांरभ

महिलाओं के सर्वागीण विकास में मध्यप्रदेश पीछे नहीं- परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री

विदिशा : बुधवार, सितम्बर 17, 2025,

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले में सेवा पखवाडा अभियान का शुभांरभ किया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत हुई है।  उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने, सुनने के प्रबंध विदिशा जिले में भी सुनिश्चित किए गए थे।

विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पर केन्द्रित गतिविधियांे के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष तौर पर क्रियान्वयन किया गया है। इस अवसर पर रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान भी किया गया है।

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के सर्वागीण विकास में मध्यप्रदेश पीछे नहीं है। महिलाओं के उत्थान से संबंधित अनेक ऐसी योजनाएं है जिनका अनुसरण व अनुपालन अन्य राज्यो के द्वारा किया जा रहा है।

परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कि मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के द्वारा विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की अवधारणा को मजबूती देेने के संपादित किए जा रहे कार्यो पर भी प्रकाश डाला है। मंत्री श्री सिंह ने विदिशा जिला कुपोषण मुक्त हो इसके लिए किए जा रहे नवाचारो की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने प्रशासन के इस कार्य में सभी को सहभागी बनने का आव्हान किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि महिलाओं के चहूमुंखी विकास प्रदेश में परलिक्षित हो रहे है उन्होंने प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नारी उत्थान के क्षेत्र में जो नवाचार किए जा रहे है उससे सभी वर्गो की महिलाएं आत्म सबल होगी और उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन ने प्रदेशवासियों के सर्वागीण विकास खासकर महिलाओं, बालिकाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा अपने जन्मदिन पर महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगारमंुखी कार्यक्रमो का अभियान के रूप में संचालन करना नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश में पूर्व से संचालित महिलाओं व बालिकाओं के सर्वागीण विकास हेतु क्रियान्वित योजनाओं को रेखांकित किया है। कार्यक्रम को विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाडा अभियान के तहत हरेक विभाग के माध्यम से लक्ष्यों की पूर्ति की जाएगी। महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ओर केम्प आयोजित किए जाएंगें। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि स्वास्थ्य शिविरो में परीक्षण अवश्य कराएं ताकि भविष्य में कोई बीमारी होने वाली है तो उसकी जानकारी पहले से प्राप्त हो सकें। चिकित्सकों द्वारा जो सलाह दी जाती है उसका पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ संबंधितों को समय पर मिले इस अभियान का मुख्य उद्धेश्य है। विभिन्न विभागो के माध्यम से सम्पूर्ण अभियान अवधि के दौरान पृथक-पृथक विभागीय गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। उक्त कार्यो की उपलब्धियां परलिक्षित हो।

प्रमाण पत्र

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह, विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वालो को प्रमाण पत्र प्रदाय किए है।

मंत्री श्री सिंह ने विदिशा जिले में कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए सुपोषण किट भी कुपोषित बच्चों के अभिभावको को प्रदाय की। इसी प्रकार क्षय रोग से ग्रस्त मरीजो को भी उपचार संबंधी किट प्रदाय की है।

स्टाॅलो का निरीक्षण

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह, विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने कार्यक्रम स्थल रविन्द्रनाथ टैगोर (आडिटोरियम) सांस्कृतिक भवन में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया है। जिला प्रशासन के निर्देशन में विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने जायजा लिया और स्टालों द्वारा क्रियान्वित कार्यों की सराहना की।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे जिनमें महिलाओं को जागरूक करने , सुपोषण को रेखांकित करने के उद्देश्य से जानकारियां प्रदान की जा रही थी। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी विभिन्न प्रकार की जांचों से संबंधित स्टाल लगाए गए जहां महिलाओं द्वारा जांच कराई गई हैं। जिनमें विभिन्न प्रकार की जांचे जैसे टीबी रोग, सिकल सेल, एनीमिया, शुगर, बीपी सहित इत्यादि विभिन्न प्रकार की जांच चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्टालों के माध्यम से की जा रही थी। इन सभी कार्यों का मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायज लिया और जानकारी प्राप्त की।

ब्लड डोनेशन कैंप  –

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया था , जिसमें 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। ब्लड डोनेशन कैंप में स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारियों ने रक्तदान करते हुए रक्त की महत्वता को रेखांकित किया है। ब्लड डोनेशन कैंप में एकत्रित किया गया 75 यूनिट रक्त जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीज के उपयोग में लाया जाएगा।   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज सात स्थलो पर रक्तदान शिविर एक साथ आयोजित किया गया था इन स्थलों में से रविन्द्रनाथ टेगौर भवन में साठ यूनिट, मेडिकल काॅलेज में 36, जिला चिकित्सालय में 60, सिविल अस्पताल क्रमशः बासौदा में 13, सिरोंज में 37 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमशः लटेरी में 20 व कुरवाई में 25 यूनिट रक्त शिविर के माध्यम से संग्रह हुआ इै।

एमएमयू को हरी झंडी दिखाई

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह, विधायक श्री मुकेश टण्डन ने संयुक्त रूप से एमएमयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविन्द्रनाथ टैगोर (आडिटोरियम) सांस्कृतिक भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ रामहित कुमार सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण मौजूद रह

 श्री बी.डी. अहिरवाल.

समाचारो की सूची

संबंधित समाचार

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular