विदिशा : बुधवार, सितम्बर 3, 2025,
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में पशुओं के अवैध परिवहन अपराध पर सख्ती बरतते हुए जप्त 02 वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के द्वारा जारी आदेश उल्लेख है कि जप्त किए गए वाहन जिन्हें राजसात किया गया है उनमें वाहन क्रमांक एमपी 40 एलए 1160 (लोडिंग ऑटो टाटा एसी), संचालक हसीन खां पुत्र हबीब खां निवासी मकान नं. 26/1 ग्राम बेरखेड़ी जैतू, थाना सिविल लाइन, जिला विदिशा। तथा दूसरा वाहन क्रमांक एमपी04 जीबी 0358 (लोडिंग पिकअप बोलेरो), संचालक राजकुमार उर्फ राजू गौर पुत्र भाईजी गौर, निवासी ग्राम बाबई, तहसील एवं जिला होशंगाबाद शामिल है।




