विदिशा : शनिवार, अगस्त 30, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज शनिवार को जिला संग्रहालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित धरोहरों, ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं एवं प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने संग्रहालय परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगंतुकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं एवं संग्रहालय को अधिक आकर्षक और जानकारीपरक बनाया जाए। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि जिला संग्रहालय विदिशा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का दर्पण है, इसे आमजन और पर्यटकों के लिए और अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान गोविन्द देवलिया और अरविंद श्रीवास्तव भी साथ मौजूद रहे।




