गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
..
विदिशा : गुरूवार, अगस्त 28, 2025
विदिशा जिले की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष दीपावली पर्व के लिए एक करोड़ गौमय दीपक बनाने की अपेक्षा जिला कलेक्टर श्री Anshul Gupta के द्वारा सभी गौशालाओं से की गई है।
इसके लिए जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा विशेष पहल को अंजाम देने की कवायद शुरू की गई है। विभाग के उप संचालक डॉ. एन के शुक्ला ने बताया कि इच्छुक गौशाला संचालकों के लिए प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण, कच्चा माल, मिश्रण तैयार करने का फार्मूला, दीपक निर्माण हेतु सांचे आदि की पूरी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तैयार दीपकों के विक्रय एवं विपणन में सहयोग हेतु भी समुचित समन्वय किया जाएगा।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि यह पहल न केवल गौशालाओं की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।सभी इच्छुक गौशाला संचालकों से अनुरोध है कि वे अपनी सहमति शीघ्र उपलब्ध कराएँ और बड़े पैमाने पर दीपक निर्माण के लिए अपने ग्रामध्ग्राम पंचायत के स्व-सहायता समूहों से संपर्क कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।