Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसंपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे विदिशा कलेक्टर

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे विदिशा कलेक्टर

विदिशा : मंगलवार, अगस्त 19, 2025,

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम 20 अगस्त की प्रातः 11 से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सात जिलों के कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उक्त राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में विदिशा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता आईएएस और तत्कालीन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह आईएएस को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

संपूर्णता अभियान नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई 2024 से शुरू हुआ था। व्यापक अभियान, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों की सौ प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है। यह अभियान चार जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संचालित किया गया था।

 

संपूर्णता अभियान के फोकस क्षेत्र

सम्पूर्णता अभियान के तहत मुख्यतः आकांक्षी ब्लॉक केपीआई, पहली तिमाही के भीतर प्रसवपूर्व देखभाल के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रह लक्ष्य के मुकाबले मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत, शैक्षणिक सत्र शुरू होने के 1 महीने के भीतर बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने वाले स्कूलों का प्रतिशत, माध्यमिक स्तर पर कार्यात्मक बिजली वाले स्कूलों का प्रतिशत, ब्लॉक में कुल एसएचजी के मुकाबले रिवॉल्विंग फंड प्राप्त करने वाले एसएचजी का प्रतिशत

 

आकांक्षी जिला कार्यक्रम

 

आकांक्षी जिला कार्यक्रम देश के अपेक्षाकृत पिछड़े और दूरदराज के क्षेत्रों के तेजी से विकास को सुनिश्चित करने के लिए 112 जिलों को कवर करने वाला एक कार्यक्रम है, जो वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सरकारी सेवाओं की परिपूर्णता प्रदान करना है।

संपूर्णता अभियान अंतर्गत विदिशा जिले के आकांक्षी ब्लॉक बासौदा के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं अधिकारियों का सम्मान जिला स्तर पर होने के साथ ही साथ राज्य स्तर पर भी किया जाना है, विदिशा जिले में प्रथम तिमाही में नक रजिस्ट्रेशन डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर की जांचकी जांच, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन गर्भवती माता को, स्कूलों में सक्रिय विद्युत व्यवस्था, और बच्चों को प्रथम एक महीने के अंदर पुस्तक वितरण एवं मृदा परीक्षण कार्ड पर बेहतर कार्य के लिए फ्रंटलाइन वर्कर को सम्मानित किया जाएगा राज्य स्तर पर सम्मान के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स में सुश्री साक्षी सचान कृषि विस्तार अधिकारी विदिशा,  श्रीमती सुलेखा पंथी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बासौदा, श्री राकेश सेन शिक्षक एवं प्रभारी बीईओ, डॉ दिनेश कुमार शर्मा जिला टीकाकरण अधिकारी शामिल है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular