Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीएम हेल्पलाइन सहित अन्य आवेदनो का निराकरण समय सीमा में करे-कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य आवेदनो का निराकरण समय सीमा में करे-कलेक्टर

विदिशा : सोमवार, अगस्त 4, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सोमवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन और समाधान आॅन लाइन कार्यक्रम के विषयों पर आधारित समस्यायुक्त आवेदनो का निराकरण विभागीय अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता से समय सीमा में कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बतलाया गया कि सीएम हेल्पलाइन के तहत ग्रेडिंग माह जुलाई के कुल 10795 आवेदनो का निराकरण किया जाना है। इन आवेदनो के निराकरण हेतु विशेष पहल करने के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आवेदनो का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यो मंे शामिल करें। समय पर आवेदन निराकृत होने से आवेदक के प्रति शासन प्रशासन के विश्वास में बढोतरी होती है सीएम हेल्पलाइन का उद्धेश्य ही यही है कि समस्याओं का समय पर निराकरण करना है ना कि ग्रेडिग सूची में स्थान हासिल करना है।

समाधान आॅन लाइन कार्यक्रम के तहत चार अगस्त की स्थिति में सम्मिलित विषयो पर आधारित लंबित शिकायतो की कुल संख्या 2299 है। कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा इन शिकायतो के संबंध मंे निराकरण के निर्देश समीक्षा के दौरान संबंधित विभागो को दिए गए है जिसमें सर्वाधिक महिला एवं बाल विकास विभाग की 296 आवेदन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित है जबकि 433 आवेदन प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के पंजीयन व भुगतान से संबंधित दो सौ शिकायते प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण स्वीकृति आवासो की राशि प्रदान करने के संबंध में 188 आवेदन ग्रामीण क्षेत्रो में साफ सफाई एवं पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के संबंध में तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के माध्यम से क्रियान्वित जननी सुरक्षा योजना का लाभ ना मिलने, विलम्ब से मिलने की 198 गृह विभाग से संबंधित 196, ऊर्जा विभाग की 115 शिकायते सम्मिलित है।

कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा विभिन्न आयोगो तथा वरिष्ठ कार्यालयो से प्राप्त आवेदनो के निराकरणो की भी इस दौरान गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय जिलाधिकारियों के साथ-साथ समस्त एसडीएम और खण्ड स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिए है कि आवेदनो के निराकरण में कही चूक ना हो का विशेष ध्यान देते हुए समयावधि में निराकरण की कार्यवाही करें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जो भी आवेदन प्राप्त होता है उसके संबंध में एल वन स्तर पर स्पष्ट टीप अंकित होना चाहिए कि पात्रताधारक है अथवा नहीं। यदि मांग से संबंधित आवेदन है तो उसकी पूर्ति किस स्तर पर की जा सकती है यह एल वन स्तर पर जबाव में दाखिल होना चाहिए। एल टू अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि एल वन के द्वारा दिए गए जबाव को काॅपी पेस्ट नहीं करेंगे। एल वन के उपरांत क्या कार्यवाही संभव है को विशेष तौर पर रेखांकित करेंगे।

पौधरोपण कार्यो की समीक्षा

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत विभागो को दिए गए पौधरोपण लक्ष्यों की अद्यतन जानकारियां प्राप्त की गई इसके अलावा अंर्तविभागीय समन्वय पर आधारित समस्याओं के निदान हेतु कलेक्टर द्वार विशेष निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, प्रशिक्षु डीएफओ श्री हिमांशु त्यागी, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया के अलावा संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहे। वहीं समस्त एसडीएम सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किए गए है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular