विदिशा : सोमवार, जुलाई 21, 2025,
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के तहत लाभंावित हितग्राही को कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने दो लाख रूपए की सहायता स्वीकृति पत्र सोमवार को अपने चेम्बर में हितग्राही को भेंट किया।
गौरतलब हो कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से क्रियान्वित मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना के तहत ऐसी पात्रताधारी महिलाएं जिनके द्वारा पुनः विवाह किया जाता है उन्हें जीवन निर्वाह में आर्थिक मदद दो लाख रूपए देने का प्रावधान है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोमवार को अपने चेम्बर में ग्राम पडरियाजागीर की श्रीमती पूजा अहिरवार पति श्री कमल सिंह अहिरवार को दो लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने हितग्राहियों से संवाद किया और उनके द्वारा मजदूरी कार्यो को करने से अवगत कराने पर उन्हें श्रम विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं से लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है इस दौरान सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री पंकज जैन भी मौजूद रहे।




