विदिशा : बुधवार, जुलाई 16, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बुधवार को कुरवाई प्रवास के दौरान नवनिर्मित एसडीएम तहसील कार्यालय भवन का जायजा लिया और कक्षो के अन्दर गुणवत्ता को परखा है इसी प्रकार कुरवाई के सांदीपनी स्कूल के निर्माण कार्यो का भी अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया गया है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने सांदीपनी स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री जी के प्रवास को ध्यानगत रखते हुए आने जाने के व्हीआईपी मार्ग का मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। परिसर में संचालित शासकीय बालक छात्रावास में पहुंचकर छात्रावासी बच्चों से संवाद किया और जानकारियां प्राप्त की है। कलेक्टर श्री गुप्ता को कक्षा सातवीं के नीलेश और कक्षा नौवी के सौरभ ने संवाद के दौरान प्रश्नोत्तरी जानकारियां दी है। छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए गए है कि संधारित लायब्रेरी में दैनिक समाचार पत्रो की पूर्ति सुनिश्चित कराई जाए ताकि छात्रावासी बच्चे सामान्य ज्ञान के क्षेत्र मंे अपडेट रहें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया, एसडीएम श्री नितिन कुमार जैन के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी खण्ड स्तरीय अधिकारी साथ मौजूद रहें।




