विदिशा : गुरूवार, जुलाई 10, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने शनिवार को आयोजित दिशा और जिला योजना समिति की बैठक की एजेण्डा बिन्दुओं के संबंध में की गई तैयारियों का आज जायजा लिया है। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें। गौरतलब हो कि ऐजेण्डा में हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित विभागो के कार्यो को प्रेजेन्टेशन की तैयारियों का जायजा कलेक्टर के द्वारा बुधवार को लिया गया था जबकि आज गुरूवार को निर्माण कार्यो के संबंध में सम्मिलित बिन्दुओ के क्रियान्वयन और पीपीटी की तैयारियों की समीक्षा की गई है।




