विदिशा : गुरूवार, जुलाई 10, 2025,
पीएम विश्वकर्म योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का क्रियान्वयन विदिशा जिले में किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा आज कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज गुरुवार को बैठक में की है। डीएलसीसी की बैठक में उन्होंने योजना अंतर्गत प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने कहा है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में हितग्राहियों को लाभान्वित करें ताकि, वह अपना स्वयं का रोजगार व्यापार प्रारंभ कर सकें। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना युवाओं के लिए मध्य प्रदेश शासन की अच्छी पहल है। इस योजना में हितग्राही लाभान्वित हों यही सबक नैतिक दायित्व है।
कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि बैंक बार लक्ष्य के अनुसार आवेदन प्राप्त करते हुए स्वीकृत और वितरण कार्यों में देरी न करें प्रकरण लंबित न रहे एवं हितग्राहियों को बैंकों के बार-बार चक्कर ना लगाना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखें।
पीएम विश्वकर्मा योजना –
बैठक में अवगत कराया गया कि पीएम विश्वकर्म योजना अंतर्गत जिले में अब तक 1712 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 794 प्रकरण स्वीकृत कर दिए गए हैं और 680 प्रकरणों में वितरण कार्यों को पूरा किया गया है इनमें से 580 आवेदन निरस्त भी किए गए हैं जबकि 338 आवेदन लंबित हैं।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना –
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत भौतिक लक्ष्य 240 के विरुद्ध 54 प्रकरण प्रेषित किए गए हैं जिनमें से विभिन्न बैंकों द्वारा 41 प्रकरण स्वीकृत कर दिए गए हैं और 33 प्रकरणों में ऋण राशि भी जारी कर दी गई है। जबकि 13 प्रकरण अब भी लंबित हैं की जानकारियां डीएलसीसी की बैठक में प्रदर्शित की गई थी।




