विदिशा : शुक्रवार, जुलाई 4, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बासौदा के एसडीएम कार्यालय परिसर में संचालित आधार केन्द्र में पहुंचकर क्रियान्वित व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आधार केन्द्र में मौजूद वार्ड नम्बर चार रविदास काॅलोनी की कुमारी मधु अहिरवार , अपनी छोटी बहन कुमारी हेमलता अहिरवार के आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आई थी से संवाद कर आधार केन्द्र के माध्यम से प्रदाय सुविधाओं की जानकारियां प्राप्त की है। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजय राय, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया, जनपद सीईओ तपस्या जैन, तहसीलदार द्वय श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती निधि लोधी भी मौजूद रही।




