Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाजनसुनवाई में आवेदक श्री गोरेलाल की वृद्धावस्था पेंशन शुरू हुई

जनसुनवाई में आवेदक श्री गोरेलाल की वृद्धावस्था पेंशन शुरू हुई

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन राशि स्वीकृत करने के प्रकरण में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर ही आवेदक की समस्या का निराकरण कराया है, जिससे कि अब हितग्राही श्री गोरेलाल मीणा को पेंशन शुरू हो गई है। विदिशा के रहने वाले श्री गोरेलाल मीणा ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर अवगत कराया था कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन प्रारंभ नहीं हुई है आवेदक की समस्या को संज्ञान में लेते हुए समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए पेंशन स्वीकृति आदेश जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदाय कर दिया गया है। अब श्री गोरे लाल मीणा को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना तहत 300 रुपये की राशि प्रतिमाह उनके बैंक खाते में प्राप्त होने लगेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular