एनआरसी में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराएं
विदिशा : मंगलवार, जून 17, 2025,
विदिशा जिले में कुपोषण से मुक्ति हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की पहल पर कुपोषित बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया क्रियान्वयन की जा रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास द्वारा गुगल आन लाइन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से अपने नजदीक का कुपोषित बच्चा को गोंद लेकर उसे तीन माह तक सुपोषण किट गोद लेने वाले अपनी ओर से प्रदाय कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग का अमला चिंहित ऐसे सभी बच्चों पर विशेष ध्यान दें रहा है।
अभियान का उददेश्य कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाना है। आंगनवाड़ी केन्द्र स्तर पर बच्चों के वजन एवं लम्बाई नाप कर कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान करने के बाद स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से उपचार समय सीमा में कराए जाने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।




