Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाआपदा मित्रों, सिविल डिफेंस वालेंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया

आपदा मित्रों, सिविल डिफेंस वालेंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया

आपदा प्रबंधन उपकरणों के संचालन की सीख दी

नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन के मार्गदर्शन में बासौदा एवं आस पास की डीआरसी में तैनात होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों तथा आपदा मित्रों, सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें तैराकी, मोटर वोट चालन, रेस्क्यू तकनीक जैसे नदी में डूबने वाले व्यक्ति को हेड टॉ, चिन टॉ के माध्यम से कैसे बचाकर बाहर निकालें, आपदा प्रबंधन उपकरणों का संचालन आदि के बारे में सीख दी गई। प्रशिक्षण होमगार्ड विभाग के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा एवं एसडीईआरएफ के कुशल जवानों द्वारा दिया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular