Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeविदिशास्व सहायता समूह सदस्यों का प्रशिक्षण का आयोजन हुआ

स्व सहायता समूह सदस्यों का प्रशिक्षण का आयोजन हुआ

विदिशा : शुक्रवार, जून 13, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया के मार्गदर्शन में एक दिवसीय जनरल इंश्योरेंस पर स्व सहायता समूह सदस्यों का प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया गया।

    प्रशिक्षण का शुभारंभ लीड बैंक मैनेजर के द्वारा एवं जनरल इंश्योरेंस अंतर्गत ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी यूनाइटेड नेशनल कंपनी के द्वारा स्व सहायता समूह के एजेंट को मोटर यान इंश्योरेंस पर प्रशिक्षण दिया गया ताकि उक्त एजेंट अपने क्षेत्र में आने वाले मोटरयान के पंजीयन, रिनिवल एवं प्रीमियम जमा करने संबंधी कार्रवाई कर सके साथ ही स्व सहायता समूह एजेंट को कुछ आर्थिक मदद भी मिल सके।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular