Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeविदिशाबोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित

बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित

विदिशा : शुक्रवार, जून 13, 2025,

हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे छात्र छात्राओं के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में रेमेडियल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं ताकि ऐसे विद्यार्थी पुनः आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो सकें। इस क्रम में आज स्थानीय एमएलबी शाला डंडापुरा पहुंचकर एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा ने उपस्थित छात्राओं से चर्चा की और रेमेडियल कक्षाओं के संचालन की जानकारी प्राप्त की है। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य श्रीमती दीप्ति शुक्ला एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही और रेमेडियल कक्षाओं के नियमित रूप से संचालन के संबंध में अवगत कराया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular