भोपाल : गुरूवार, जून 12, 2025,
शहीद सैनिकों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा सशस्त्र सेना झण्डा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित कर सहयोग करने के लिए राज्पाल श्री मंगूभाई पटेल की ओर से कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल की ओर से रिटायर्ड कर्नल श्री राजीव खत्री द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि भूतपूर्व सैनिकों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याण हेतु वर्ष 2024-25 में भोपाल जिले द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1351900 रुपये के विरूद्ध 1508081 रुपये की राशि एकत्रित कर प्रदान की गई है।




