Tuesday, May 12, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरासेयो पुरस्कार/प्रशस्ति के आवेदन आमंत्रण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करायी जाए:...

रासेयो पुरस्कार/प्रशस्ति के आवेदन आमंत्रण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करायी जाए: उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

मंत्री श्री परमार की अध्यक्षता में चयन प्रक्रिया के लिए बैठक हुई

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार/प्रशस्ति वर्ष 2020 – 21 एवं 2021-22 हेतु चयन प्रक्रिया के लिए बैठक हुई। बैठक में मंत्री श्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री परमार ने कहा कि आगामी सत्रों हेतु चयन प्रक्रिया को समयसीमा में पूर्ण करें। श्री परमार ने उक्त पुरस्कार के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से आमंत्रित कराये जाने के निर्देश भी दिए।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा सम्बंधित कार्यों के लिए दिए जाते हैं।। यह पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रति वर्ष 5 स्तर पर क्रमश: रासेयो कार्यक्रम समन्वयक के लिए एक, जिला संगठक के लिए दो, कार्यक्रम अधिकारी एक संस्था के लिए 12 एवं स्वयं सेवक स्तर पर 20 चयनित प्रशस्ति प्रदान किये जाते हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, कुलगुरु अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल श्री खेमसिंह डेहरिया, प्रांत प्रमुख विद्या भारती श्री राम कुमार भावसार, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना श्री अशोक श्रोती एवं राज्य एनएसएस अधिकारी श्री मनोज कुमार अग्निहोत्री सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular