विदिशा : शुक्रवार, जून 6, 2025,
मप्र ग्रामीण बैंक की विदिशा शाखा ने विदिशा जिले के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैंक ने हाल ही में एक अत्याधुनिक सोर्टेक्स प्लांट की स्थापना हेतु श्री मान सिंह रघुवंशी (मैसर्स रघुवंशी ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन) ग्राम मिर्जापुर, विदिशा के लिए 2.5 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया है।
यह ऋण वितरण विदिशा में कृषि उपज के प्रसंस्करण और गुणवत्ता सुधार में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। सोर्टेक्स प्लांट आधुनिक तकनीक का उपयोग करके अनाज, दालों और अन्य कृषि उत्पादों से अशुद्धियों को अलग करने में मदद करता है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होता है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि जिले से निर्यात होने वाले कृषि उत्पादों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी।
क्षेत्र के आर्थिक उत्थान के लिए तथा इस तरह के निवेश से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने तथा विदिशा जिले को कृषि प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान प्राप्त करने में मदद हेतु समस्त कृषकों एवं व्यापारी गणों से इस योजना मे जुडकर लाभ लेने का आग्रह किया गया है।




