Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeविदिशाविकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसानों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य...

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसानों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

नरवाई ना जलाने की शपथ दिलाई दिलाकर उससे मिट्टी व पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया

जिले मे विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं अन्य सभी विभागों के द्वारा विकासखण्ड विदिशा के ग्राम देवखजुरी, खेरुआ हाट तथा लश्करपुर में रविवार को किसान वैज्ञानिक संवाद आयोजित किया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. आरएस चौधरी ने किसानों को बताया कि फसलों के लिए संतुलित उर्वरकों का उपयोग मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार ही करना चाहिए, इनके द्वारा किसानो को खेत की नरवाई ना जलाने की शपथ भी दिलाई गई तथा नरवाई जलाने से मिट्टी व पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। खरीफ फसलों के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी साथ ही साथ सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी से अवगत कराया। साथ में कृषि वैज्ञानिक श्री रंजीत सिंह राघव ने किसानों को जानकारी दी कि पोटाश उर्वरक का फसलों में महत्त्व तथा सही बीज दर एवं फसलों में रोगों की पहचान एवं कीटों के नियंत्रण में सहायक होती है तथा उन्नत तकनीकों व योजनाओं की जानकारी दी साथ ही साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। नवीन किस्मो, फसल में आने वाले रोग कीट एवं रोकथाम की जानकारी दी, आईसीटी का उपयोग, डीएसआर, फसल विविधिकरण की नवीन तकनीकों से किसानो को अवगत कराया गया। खाद के वेकल्पिक नैनो यूरिया, नेनो डीएपी के उपयोग की अनुसंशा की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सरपंच श्री भारत सिंह अहिरवार, तहसीलदार, एसडीओ, आत्मा परियोजना के बीटीएम श्री प्रदीप मालवीय तथा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ग्राम देवखजुरी व खेरुआ हाट में छापखेडा के खेतों किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में उर्वरक अनुसंशा की जानकारी दी तथा कार्डो किसानो को वितरण किया। कृषि विस्तार अधिकारी केन्द्र खेरुआ हाट विशाल यादव एव कृषि विभाग के साथि कार्यकृम मे पहुंचे, कृषक बंधुओं, कृषि वैज्ञानिक तथा अधिकारी, कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular