भोपाल : शुक्रवार, मई 30, 2025,

आज हम उन बेटियों के बारे में बात करेंगे जिनका नाम शालिनी सिंह और योगिता राजपूत है जो बच्चों को डांस सिखाती हैं और ओल्ड एज होम में जाकर मेंटल हेल्थ के लिए काम करती हैं और अनाथालय में जाकर लोगों के जीवन में जो दुख है उनको सुख में बदलती हैं आज जहां प्रधानमंत्री मोदी जी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो हमारी बेटियां भी कम नहीं है अपना हुनर दिखाने में बुजुर्गों के जीवन में खुशियां बांट रही हैं। इन दोनों बेटियों ने भोपाल के”अपना घर ओल्ड एज होम” बुजुर्गों से मिलीं और उनके साथ डांस किया । उनका दुख हल्का करने के लिए उनसे प्यारी-प्यारी बातें कीं ।ऐसी बेटियों को हम दिल से शुभकामनाएं देते हैं और उनके काम की सराहना करते हैं आज के माहौल में भाग दौड़ वाली जिंदगी में दूसरों के दुख को सुख में बदलने की सोच रखने वाली बेटी हमेशा जीवन में तरक्की करें और हमेशा खुशियां दे





