Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeविदिशामौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने ऐप इंस्टॉल करें

मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने ऐप इंस्टॉल करें

विदिशा : मंगलवार, मई 27, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में आम नागरिकों की सहूलियत व मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए पांच मोबाइल ऐप सचेत, दामिनी: बिजली चेतावनी, मौसम, डीडब्ल्यूआरएस और मेघदूत को इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विदिशा द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से तैयार किए गए सचेत एप के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार दामिनीरू बिजली चेतावनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा मेघदूत एप किसानो की सुविधा के लिए तैयार किया गया है जिसका इस्तेमाल कर किसान बंधु बर्षा ऋतु में कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही मौसम संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए मौसम और डीडब्ल्यूआरएस एप भी प्ले स्टोर के माध्यम से आम नागरिक अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular