विदिशा : मंगलवार, मई 27, 2025,
समाज सेवा के क्षेत्र में विदिशा में कार्य कर रही लायंस क्लब इंटरनेशनल में क्लब की चार्ट अध्यक्ष श्रीमती अमिता जैन ने अपनी पहचान बनाई है उनके द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर निशक्तजनों व दिव्यांगजनों के हित में निरंतर क्लब के सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है इस कार्य से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान करना स्वास्थ्य के क्षेत्र में मधुमेह की जांच कर आम नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और निशक्तजनों दिव्यांग जनों के सहयोग के लिए समय-समय पर सिविल आयोजित कर कार्य किया जा रहे हैं। साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी श्रीमती अमिता जैन व उनकी टीम के द्वारा कार्य किए जाते हैं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी इन्होंने समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधारोपण किया और पौधारोपण करने की महत्वता को रेखांकित किया है, जिससे अन्य लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा हुई है।
– 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कर रही समाज सेवा –
श्रीमती अमिता जैन विगत 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में कार्यरत हैं। वह जैन सोशल ग्रुप, जीवदया क्लब एवं वर्तमान में लायंस क्लब इंटरनेशनल में क्लब की चार्टर अध्यक्ष के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। क्लब द्वारा समय-समय पर निशक्तजनों को भोजन उपलब्ध इत्यादि के लिए भी कार्य किए गए है।
– युवाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित –
श्रीमती अमिता जैन के द्वारा जरूरतमंद छात्र एवं छात्राओं को क्लब के माध्यम से बच्चों की शिक्षा निरंतर रहे इस दिशा में उनकी फीस एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना, साथ ही ग्रामीण युवक-युवतियों को शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेन्ट पर सेमिनार आयोजित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना। ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से बचाने हेतु जागरूक कर पोषण आहार वितरित करना इत्यादि क्षेत्र में कार्य किए गए हैं।
– रक्तदान शिविर आयोजित कर अन्य को रक्तदान के लिए प्रेरित करना –
श्रीमती अमिता जैन व क्लब के सदस्यों द्वारा समय-समय पर नगर में रक्तदान शिविर आयोजित कर क्लब सदस्यों व स्वयं के द्वारा रक्तदान किया जाता रहा है। तथा अन्य को रक्तदान हेतु प्रेरित करना इन सभी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित की गई है। साथ ही समाज में बहुत तेजी से फैल रहे डायबिटीज रोग की अवेयरनेस हेतु निशुल्क डायबिटीज की जांच के लिए कैंप भी आयोजित किए गए हैं। साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में भी श्रीमती अमिता जैन कार्य करते हुए पौधारोपण एवं कार्यशाला आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त बाल कैंसर हेतु जागरूकता एवं निशक्त जनों, दिव्यांग बच्चों की सेवार्थ का कार्य भी क्लब के माध्यम से किया गया है।




