समय – सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
भोपाल : सोमवार, मई 26, 2025,
संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने “धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना” अंतर्गत 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविर आयोजित कर हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेच्यूरेशन सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय- सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री विनोद यादव, राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बुधवार, 28 मई को आयोजित होने वाली रबी की समीक्षा एवं खरीफ की तैयारी हेतु एपीसी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान किए। इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने आगामी समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए चिन्हित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण और 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।




