Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeविदिशाकलेक्टर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए...

कलेक्टर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 में से 12 जून तक

विदिशा : सोमवार, मई 26, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में विकसित कृषि संकल्प अभियान के जिले में क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित कर कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का क्रियान्वयन विदिशा जिले में 29 मई से प्रारंभ होगा जो 12 जून 2025 तक जारी रहेगा।

अभियान के अंतर्गत विदिशा जिले के सातों विकासखंड विदिशा, ग्यारसपुर, बासौदा, नटेरन, सिरोंज, लटेरी और कुरवाई के कुल 135 ग्रामों में 45 शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें 27000 कृषक बंधु सम्मिलित होंगे। इन शिविरो में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषक बंधुओ से चर्चा कर कृषि से संबंधित विषयों पर आवश्यक कृषि से संबंधित तकनीकी सुझाव व मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में यह अभियान सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वित हो का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में किसानों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जिनमें किसानों को मृदा परीक्षण के लाभ एवं सही विधि, जीएपी पर किसानों से चर्चा करना, ग्राम वार अनुसार फसल एवं फसलों की उन्नत किस्मों पर चर्चा, सोयाबीन फसल का जिले में कम उत्पादन होने के कारणों पर चर्चा, जैविक खेती, परंपरागत खेती एवं प्राकृतिक खेती आदि पर चर्चा, जल की उपयोग क्षमता बढ़ाने पर चर्चा, जिले में अनुशन्शित बीच दर से अधिक उपयोग पर चर्चा, फसलों के अवशेष प्रबंधन पर चर्चा, खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर चर्चा और एकीकृत कृषि प्रणाली पर चर्चा की जाएगी।

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में सम्पन्न हुई तैयारियों संबंधी बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया के अलावा कृषि वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, काॅ-आपरेटिव बैंक, सहकारिता, पशु चिकित्सा सेवाएं सहित अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular