Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeभोपालसंघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा...

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा 25 मई 2025 को आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयुक्त भोपाल संभाग श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ब्रीफिंग बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण, अपर आयुक्त श्रीमती उषा परमार, राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता, संघ लोक सेवा आयोग के श्री अजय जोशी, श्रीमती जरीना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन सजगता से करने एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा भोपाल में 25 मई रविवार को 50 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 15 हजार 944 उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular