ट्रकों में डीजे बना कर चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई
विदिशा : गुरूवार, मई 22, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा यात्री वाहनों तथा स्कूल वाहनों की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज गुरूवार को जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा द्वारा शमशाबाद के महानीम चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही यातायात पुलिस के सहयोग से की है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान 18 वाहन नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर उनमें से 15 वाहनों से शमन शुल्क 73500 रूपए वसूल किए गए हैं तथा शेष 03 अन्य वाहन प्रकरण निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर पुलिस थाना शमशाबाद एवं जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखे गए हैं।
उक्त कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से यात्री वाहनों में पात्रता से अधिक सवारियों का परिवहन किया जाना तथा वाहनों के वैद्य प्रपत्र जांच किए जाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार इस कार्रवाई के दौरान ट्रकों में डीजे बना कर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। जिसमें दो डीजे वाहन नियम विरुद्ध संचालित होते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी।
इसके अतिरिक्त शमशाबाद के विभिन्न स्कूलों में जाकर उनके परिसर में खड़ी स्कूल बसों की जांच की गई। जिन वाहनों के प्रपत्र पूर्ण नहीं हैं उनके प्रपत्र पूर्ण कराए बगैर वाहन का संचालन न किए जाने के निर्देश स्कूल प्रशासन को दिए गए।




