विदिशा : गुरूवार, मई 22, 2025,
नटेरन एसडीएम के निर्देशो पर गत दिवस सोमवारा शाहपुर रोड पर कुछ ग्रामीणो द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसे क्षेत्र के तहसीलदार श्री आनंद कुमार जैन की उपस्थिति में हटाने की कार्यवाही की गई है।
नटेरन तहसीलदार श्री आनंद कुमार जैन ने बताया कि सोमवारा शाहपुर रोड़ तीन किलोमीटर की दूरी में विगत कई माह से जिन ग्रामीणो के द्वारा अतिक्रमण किया गया था तथा रोड बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे ऐसे अतिक्रमण को बुधवार 21 मई को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी के संयुक्त अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संपादित की गई है ततपश्चात सड़क निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को जमीन सुर्पुद की गई है तथा कार्य मौके पर प्रारंभ कराया गया है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री एचएस नामदेव, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी साथ मौजूद रहे।




