विदिशा : बुधवार, मई 21, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा अखबारो में प्रकाशित खबरो को संज्ञान में लेते हुए संभावित विभागो को पेपर कंटिग उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें समयावधि में पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश प्रसारित किए गए है।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि विभिन्न विभागो में कुल 62 पेपर कंटिग के प्रतिवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुए है सूची में दर्शित विभागो के जिलाधिकारियों को ततसंबंध में पत्राचार कर उन्हंे निर्देशित किया गया है कि ई आफिस के माध्यम से प्रतिवेदन अविलम्ब भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि आगामी लंबित की समीक्षा (टीएल) बैठक में कार्यवाही की समीक्षा की जा सकें। यदि किसी विभाग के अधिकारी को पेपर कंटिग अथवा सूची प्राप्त नहीं हुई है तो कलेक्ट्रेट अधीक्षक कक्ष से प्राप्त की जा सकती है। वैसे गौरतलब हो कि संबंधित विभागो के अधिकारियों को वाट्सएप नम्बर पर तथा उल्लेखित ईमेल आईडी पर सूची प्रेषित की गई है।




