निशुल्क 300 पास की व्यवस्था के लिए रामदास पाटील हुए सम्मानित
—
बैतूल। बुद्ध भूमि बैतूल एवं प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती जामठी के सौजन्य से सामाजिक जागरूकता पर आधारित फुले फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन रविवार को कांतिशिवा टॉकीज में किया गया। यह फिल्म दोपहर 3 से 6 बजे तक चली। आयोजन कर्ताओं के द्वारा 300 पास की व्यवस्था की गई थी। जिसके लिए प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती के अध्यक्ष रामदास पाटील का सम्मान पुष्प गुच्छ से किया गया।इस अवसर पर सहयोगकर्ता संदीप मानकर, सुनील मांडवे, तुकाराम लोखंडे, नरेश भुम्मरकर, कौशिबाई मालवीय, धर्मदास दवन्डे, कमलेश उबनारे, सुरेश चौकीकर, दिनेश पाटिल, सिद्धार्थ झरबड़े मौजूद थे। कांति शिवा टॉकीज में निशुल्क लगी प्रेरणादायक फुले फिल्म को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले सहयोगी अध्यापिका फातिमा शेख के शिक्षा एवं समाज सुधार के कार्यों और उनके संघर्षों को बड़े ध्यान से देखा और फिल्म की सराहना की। फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने बताया कि यह फ़िल्म नारी उत्थान के लिए संघर्ष व सामाजिक कुरूतियो के विरोध में फुले के जीवन और उनके विचारों को गहराई से प्रस्तुत करती है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।