जल संरक्षण की भी ली शपथ
—
बैतूल 18 मई 2025
आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत अम्बाडा में बेल नदी के उद्गम स्थल पर रविवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर श्रमदान किया और जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला सहित अन्य जैसे सामाजिक संगठन शामिल थे। ग्रामवासी भी इस अभियान में भागीदार रहे। पर्यावरण प्रेमियों ने आग्रह किया कि जल संरक्षण के प्रयासों को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बननी चाहिए, ताकि हम अपनी नदियों और जल स्रोतों को संरक्षित रख सकें। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली और नदी के तट पर श्रमदान कर सफाई कार्य किया।




