Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसैनिकों के सम्मान में मंच से हुये नतमस्तक उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

सैनिकों के सम्मान में मंच से हुये नतमस्तक उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

देवास में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने देवास में तिरंगा यात्रा में कहा कि आज लोगों में आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में की गई कायराना हरकत पर गुस्सा है। देश की जनता को सेना पर अटूट विश्वास है। देश के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकल रही है। पहलगाम में जो कुछ हुआ उसका जवाब भारत के सैनिकों ने दिया। हम नतमस्तक हैं भारत के इन सैनिकों के सम्मान में, प्रणाम हैं उनके चरणों में।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि 22 अप्रैल को जो हुआ वो पूरे देश की जनता ने देखा है। धर्म पूछ-पूछ कर के पहले बेटियों के सामने, पत्नी के सामने आतंकवादियों ने गोलियाँ चलाईं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी तीनों सेनाओं को आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई की छूट दी। उन्होंने कहा कि धन्य है हमारी सेना के ऊपर गर्व करते हैं हमारी सेना के ऊपर।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भारत माँ के स्वाभिमान औऱ गौरव को बनाये रखने के लिये अगर एक एक नागरिक की भी जरूरत पड़ी देश के लिये राष्ट्र के लिये एक एक नागरिक राष्ट्र के लिये समर्पित हो जायेगा। राष्ट्र के लिये अपने प्राणों की आहुति भी देना पड़े तो देंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular