Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएथलीट श्री चोपड़ा की उपलब्धि से देश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ....

एथलीट श्री चोपड़ा की उपलब्धि से देश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जेवलिन थ्रोअर श्री चोपड़ा ने 90.23 मीटर तक भाला फेंककर बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड
मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के गोल्डन बॉय, एथलीट श्री नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग-2025 में अद्भुत प्रदर्शन के लिए बधाई दी। श्री नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए 90.23 मीटर तक भाला फेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर माँ भारती का मान बढ़ाया। श्री चोपड़ा भारत के इकलौते एथलीट हैं, जिन्होंने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में 90 मीटर का लेवल पार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से श्री नीरज के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular