छोटी नदियों के संरक्षण से बड़ी नदियों में जल भंडारण हो सकेगा सुनिश्चित
भोपाल : शुक्रवार, मई 16, 2025,
छोटी नदियां जब बारहमासी होगी तभी बड़ी नदियों में जल भंडारण बना रहेगा का वक्तव्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कंचन नदी पुनर्जीवन परियोजना के अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि सिंगरौली जिले की कंचन नदी पुनर्जीवन परियोजना सरकार और समाज के सहयोग से नदी संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण बनी है। इससे छोटी बड़ी नदियों में होने वाले संरक्षण कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी, जहां नदी का उद्गम होगा वहीं ऊर्जा का श्रोत होता है।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह मेरी 55वी उद्गम स्थलों का परिक्रमा है, मैं उपस्थित जनता जन समूह से आग्रह करता हूं कि जन भागीदारी से पुराने जल संरचनाओं का पुनर्जीवन एवं जीर्णोद्धार में आगे बढ़कर अपना योगदान दें। अवधूत महायोगी समर्थ दादा ने भी उपस्थित जन समूह को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि नदियों का उद्गम स्थल एक महत्वपूर्ण जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जहां उद्गम स्थल होता है वह ऊर्जा के स्रोत को दर्शाता है। जहां संगम होता है वह जीवन को दर्शाता है। हमें इन नदियों के उद्गम क्षेत्र के लिए सक्रियता सक्रियता दिखानी होगी महत्वपूर्ण त्योहार में इन क्षेत्रों की पूजा अर्चना कर स्थानीय तकनीक के निर्माण के सहयोग से इन्हें संरक्षित करना होगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह,इस अवसर पर सांसद डॉ. श्री राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, जिला अधिकारीगण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे, श्री सुंदरलाल शाह अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




